एक कुशल नेतृत्व में बीमारू से बीमारू राज्य भी समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है। इसका एक जबरदस्त उदाहरण उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग और निवेश का नया केंद्र बन रहा है।

Advertisement

यहां पिछले कुछ सालों में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है। यह निवेश अलग-अलग क्षेत्र में हो रहे हैं, जिससे ना सिर्फ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिल रही है बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन भी हो रहा है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में तीन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए अभी तक दो लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हो चुका है। इस रिकॉर्ड निवेश के जरिए प्रदेश में 1953 से अधिक उद्योग लग चुके हैं।

यही नहीं इसमे से 843 उद्योंगों में तो व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। जबकि 910 प्रोजेक्ट ऐसे भी जो लगभग लग चुके हैं और आने वाले दिनों में इसमे जल्द ही उत्पादन शुरू होने जा रहा है।

Advertisement

वर्ष 2018 के अगस्त माह से 2023 दिसंबर तक 200758.05 लाख करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। आज उत्तर प्रदेश में चौथी ग्राउंड सेरेमनी होने जा रही है। इसमे 1- लाख करोड़ रुपए से अधिक के उद्योग कारोबर के प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार की इस मुहिम के जरिए 34 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लोगों को रोजगार मिल सकता है।

Advertisement

इस बार के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अयोध्या निवेश का केंद्र रहने वाला है। यहां 10155.79 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां कुल 3129 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की ओर से तीन हजार करोड़ रुपए के निवेश की तैयारी अयोध्या में है।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यक्तिगत तौर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को हैंडल कर रहे हैं और इसके लिए की जा रही तैयारियों का हर चरण पर मुआयना कर रहे हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का मुआयना किया।