विश्व आर्थिक फोरम में इस बार उत्तर प्रदेश के ब्रांड की झलक देखने को मिलेगी। इस बार स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजितहो रहे विश्व आर्थिक फोरम में उत्तर प्रदेश भी हिस्सा ले रहा है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंच चुका है। निवेश एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। फोरम की बैठक की शुरुआत रविवार से हो रही है और यह 19 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रतनिधिमंडल उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ मुलाकात करेगा।
उत्तर प्रदेश की ओर से जो प्रतिनिधिमंडल गया है उसमे मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री शशांक त्रिपाठी, विशे सचिव उत्तर प्रदेश सरकार अनुपम शुक्ला और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई मनोज सिंह कर रहे हैं।
इस दौरान आर्थिक विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा। यहां नेस्ले, एबी इन्वी, कैपजेमिनी, पेप्सिको, कोकाकोला, यूनिलीवर, माइक्रोसॉफ्ट आदि बड़ी कंपनियों के सीईओ, सीएफओ से मुलाकात होगी इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहन एजेंसी की ओर से प्रोमेनेड 49 पवेलियन बनाया गया है। इस पवेलियन में उत्तर प्रदेश के व्यवसाय और इसकी संभावनाओं को दर्शाया जाएगा। यहां पर यूपी में निवेश के लाभ को बताया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि हाल के दिनों में यूपी ने अपनी भोगोलिक स्थिति, बेहतर नीति के चलते कई बड़े निवेश हासिल किए हैं। उत्तर प्रदेश निवेश के नए केंद्र के तौर पर सामने आया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में निवेश को और बढा़वा देने की कोशिश हो रही है। इसके लिए संभावित निवेशकों के साथ बाचतीत की जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग