मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रतिनिधित्‍व में उत्‍तर प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश की योगी सरकार राज्‍य की सड़कों से लेकर अन्‍य सभी विकास संबंधी क्षेत्रों पर ध्‍यान दे रही है। शनिवार को बदायूं जिले में 400 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। वहीं इस मौके पर सीएम योगी ने निर्माणाधीन गंगा एक्‍सप्रेस को लेकर दावा किया कि सरकार का प्रयास है कि गंगा एक्‍सप्रेस वे इस साल बनकर तैयार हो जाए।

Advertisement

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बदायूं में कहा हर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के कार्य हो रहे हैं, अच्छी सड़कें बन रही हैं। हर घर नल की योजना लागू हो रही है। किसानों के लिए नई-नई चीजें विकसित की जा रही हैं। इसके साथ ही सीएम ने बदायूं के लोगों से कहा कि अभी आपको यहां से लखनऊ पहुंचने में पूरे 7 से 8 घंटे लगते होंगे लेकिन गंगा एक्‍सप्रेस वे सबसे ज्‍यादा बदायूं जनपद में ही बन रही है, हमारा प्रयास है कि गंगा एक्‍सप्रेस वे इस साल बनकर तैयार हो जाए जिसके बाद आपके बदायूं से राजधानी लखनऊ की दूरी महज तीन घंटे में तय होगी।

Advertisement

इस अवसर पर सीएम योगी ने बायोगैस प्‍लांट का शुभारंभ करते हुए कहा

कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट से ना केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। इससे खेतों में पराली जलाने की बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा। अब पराली से और गोबर से यूपी के किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी। सीबीजी प्लांट ना केवल किसान और पशुपालकों के लिए, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें-यूपी: सीएम योगी ने बदायूं को बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की दी सौगात