Roof top mounted solar boat: यूपी में रामनगरी अयोध्‍या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा का भव्‍य कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है। इस शुभ अवसर पर भगवान राम की जन्‍मस्‍थली अयोध्‍या सज-धज कर दुल्‍हन की तरह तैयार हो चुकी है। भक्‍तों के दान के पैसे बने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले यूपी की योगी सरकार ने अयोध्‍या का कायाकल्‍प कर दिया है।

Advertisement

अयोध्‍या आने वाले भक्‍तों के लिए सरयू नदी से अयोध्‍या का नजारा देखने और जलविहार के लिए योगी सरकार ने एक बेहतरीन पहल की है। योगी सरकार ने आयोध्‍या में सरयू नदी में रूफ टॉप माउंटेड सोलर बोट सर्विस का शुभारंभ किया है। अयोध्‍या देश का पहली जगह है जहां पर रूफ टॉप माउंटेड सोलर बोट शुरू हुई है।

Advertisement

दरअसल, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को आयोध्‍या का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने रूफ टॉप माउंटेड सोलर बोट सर्विस का उद्घाटन किेया। ये स्‍पेशल बोट प्रदेश नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा विकसित की गई है। इतना ही नहीं देश में पहली बार इलेक्ट्रिक सोलर टेक्नोलॉजी बेस्ड बोस सर्विस शुरू हुई है। ये इनलैंड वॉटरवेज के लिए गेमचेंजिंग साबित होगा।

Advertisement

योगी सरकार की आधुनिकता और विरासत के समावेश के साथ आयोध्‍या का विकास करने के लिए शुरू की गई 'नव्य अयोध्या' परियोजना खूब सफल हो रही है। इस परियोजना के अंतर्गत सरयू नदी को सौर व स्वच्छ ऊर्जा नौका परिवहन तथा इनलैंड वॉटरवेज के लिहाज से रोल मॉडल तौर पर तैयार किया है। सीएम योगी का ये प्राेजेक्‍ट पर्यावरण सरक्षण में एक मील का पत्‍थर होगा।

Advertisement