उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर के नागरिकों को बड़ी सौगात देने जा रहे है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ फरवरी माह के पहले सप्‍ताह में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से कालेसर में आवासीय योजना लांच करने वाले है।

Advertisement

80 एकड़ में विकसित होने वाली इस योजना को लॉन्‍च करने का कार्यक्रम तीन फरवरी के बीच होना संभावित है। इस योजना का शुभारंभ करने के अलावा सीए योगी 100 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

Advertisement

इसके अलावा यूपी में लगभग 250 करोड़ रुपये का निवेश एसडी इंटरनेशनल की ओर से किया जाना है। एसडी इंटरनेशनल कंपनी की इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ उसी दिन भूमि पूजन भी करेंगे।

गौरतलब है कि गीडा द्वारा बहुत समय बाद यहां पर आवासीय योजना लांच की जा रही है। इसके लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कालेसर से जगदीशपुर फोरलेन बाईपास पर कालेसर में विकसित की जा रही है।

Advertisement

इसमें विभिन्न आकार के लगभग 320 से अधिक आवासीय भूखंड होंगे। सीएम योगी द्वारा योजना लांच होने के बाद इसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे।