केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन्हीं योजनाओं में पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) भी शामिल है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है इस योजना के तहत सब्सिडी दी जाती है। किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी की राशि राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत कृषकों के हित में 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पम्पों की स्थापना के लिए 168.63 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि का टॉप अप किया है।
बता दें सोलर पंप के रॉ मटेरियल के मूल्य में बढ़ोत्तरी होने के कारण पिछले साल टेंडर मूल्य में 18 से 20 प्रतिश की बढ़ोत्तरी हो गई थी जिसके कारण किसानों पर कृषक अंश का भार बढ़ गया था। योजना की लोकप्रियता को देखते हुए योगी सरकार ने सोलर पंज के मूल्य पर कृषकों को 60 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य कराए जाने के लिए अतिरिक्त मूल्य को यूपी सरकार के अंश से टॉप अप किया है।
जिसके बाद वर्ष 2023-24 के लिए 68.29 करोड़ रुपये और वर्ष 2024-25 के लिए रूपये 100.34 करोड़ रुपये, कुल मिलाकर 168.63 करोड़ रुपए के अतिरिक्त धनराशि मंत्री परिषद द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग