उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे है। इसी क्रम में उत्तरखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्त परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए कमेटियां गठित कर दी हैं।
उत्तरप्रदेश में तर्ज पर उत्तराखंड आयोगी प्री परीक्षा को दो प्रश्न प्रत्र उत्तराखंड पर आधारित कर सकता है, जिससे परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को राहत महसूस होगी। उत्तराखंड आयोग पूर्व में पीसीएस परीक्षा को संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की तर्ज पर कराने के विचार में था।
इससे उत्तराखंड के अभ्यथियों को यूपीएससी की परीक्षा की तैयारियेां में लाभ मिलेगा, ऐसा तर्क दिया जा था लेकिन इसका बड़े स्तर पर विरोध शुरू हो गया था। सीएम पुष्कर की दखलनदाजी के बाद यह प्रस्ताव खारिज किया गया था।
गौरतलब है कि कार्मिक विभाग ने पिछले दिनों आयोग को पीएसीएस प्री-परीक्षा में उत्तराखंड से संबंधित विषयों को भी शमिल करने का निर्देश दिया गया था। अब आयोग के सदस्यों वाली कमेटियों का गठन कर दिया गया है। गठित की गई इस कमेटी में उप सचिव रैंक के अफसर भी शामिल किए गए हैं।
कमेटी द्वारा पाठ्यक्रम में बदलाव किए जाने के बाद विशेषज्ञों से इसकी जांच करवाई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में दो से तीन माह लगाने की संभावना है। आयोग के सचिव जीएस रावत ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए कमेटियां गठित करने की पुष्टि की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान