Jharkhand: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को दूसरा दिन था। यह सात दिवसीय बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेगा। दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायकों ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे का पूरे दिन भर जारी रहा। इसी बीच तृतीय अनुपूरक बजट पास हो गया।

Advertisement

वहीं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड सरकार की वर्ष 2023 - 24 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक लिए स्थगित कर दी गई। ज्ञात हो कि झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश होना है। इसे लेकर लोगों को सरकार से खासी उम्‍मीदें हैं। खासकर किसान इस बात की उम्‍मीद लगा बैठे हैं कि बजट सत्र में कृषि ऋण माफी सहित कई लाभकारी घोषणाएं हो सकती हैं। जबकि युवा वर्ग राज्य सरकार के बजट में रोजगार सृजन को लेकर उम्मीदों में है।

Advertisement

यह भी पढ़ें झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी, नदियों का पानी खेतों तक पहुंचाएगी चंपई सोरेन सरकार