Jharkhand: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में विकासकार्यों में निरंतरता कायम रखी है। प्रधान सचिव सुनील कुमार का कहना है कि भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में और राज्य के बाहर भी कई भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे से अधिकतर के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।
सुनील कुमार ने बताया कि झारखंड में 2 नये मेडिकल कॉलेज 500 शैय्या वाले अस्पताल, सामुदायिक केन्द्र, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अनुमंडलीय अस्पताल, बोकारो मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक डिग्री कॉलेज के साथ-साथ पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट, कृषि पशुपालन विभाग के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इसके लिये भवन निर्माण निगम लिमिटेड की तरफ से भी विभिन्न विभागों की बिल्डिंगों का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है।
यह भी पढ़ें झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने बनाई 2000 किलोमीटर की सड़क,283 योजनाएं संचालित
झारखंड सरकार ने 2022-23 में 603 करोड़ के बजट के विरुद्ध 96 प्रतिशत से ज्यादा व्यय भवन निर्माण पर किया था,वहीं चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 76 प्रतिशत व्यय अब तक किया है।
यह भी पढ़ें झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, मैट्रिक और इंटर के समकक्ष होगा ITI का प्रमाण पत्र
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति