Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 20 जनवरी को रायसेन पहुंचे। यहां तामोट गांव में सागर ग्रुप की नवनिर्मित टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन किया। साथ ही, सीएम यादव ने सागर ग्रुप को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विस्वास है कि इस नवीन इकाई से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि रायसेन की प्रगति को एक नई गति मिलेगी।

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन और सुव्यवस्थाओं को स्थापित करना हमारी सरकार का यही संकल्प है।

Advertisement

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल बेल्ट जल्दी से जल्दी तैयार भरा जाएगा। कहा कि जिसको-जिसको यहां उद्योग स्थापित करने है वो यहां उद्योग स्थापित कर सकते है। बाहर के लोग भी यहां (मध्य प्रदेश) आकर उद्योग लगा सकते है। कहा कि यहां के लोग भी उद्योग स्थापित करें, हमारी सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी है।

Advertisement

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि उद्योगों से समृद्धि आती है, प्रदेश समृद्ध होता है, रोजगार मिलता है और देश-प्रदेश की दुनिया में पहचान बनती है। कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ें, प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो, सुशासन व सुव्यवस्था स्थापित हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश नंबर-1 राज्य बने, यही हमारा प्रयास है।