तेलंगाना के पूर्व मंत्री व बीआरएस नेता टी हरीश ने कहा है कि सिद्दीपेट में क्रीड़ा क्षेत्र को लेकर अपार संभावनाएं हैं। यहां पूर्व की बीआरएस सरकार के प्रयासों के तहत 5 करोड़ की लागत से एक बहुउद्देशीय स्टेडियम बनेगा। इसके अलावा यहां जल्द ही स्पोर्ट स्कूल खोलने की योजना है।
सिद्दीपेट में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्गज बीआरएस नेता टी हरीश राव ने कहा कि तेलंगाना में स्पोर्ट को बढ़ाना देने के लिए पूर्व की बीआरएस सरकार ने कई अहम प्रयास किए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि सिद्दीपेट में 11 करोड़ रुपये खर्च कर खेल परिसर को और विकसित किया जाना है।
दरअसल, इस सप्ताह गुरुवार को फुटबॉल स्टेडियम में अंतर-स्कूल जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री टी हरीश शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा स्टेडियम को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि तेलंगाना की पूर्व सरकार ने इसके लिए 4 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मंत्री ने आगे कहा कि सिद्दीपेट में 5 करोड़ रुपये की लागत से एक बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का भी निर्माण किया जाना है।
सिद्दीपेट में अंतर-स्कूल जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन के दौरान पूर्व मंत्री टी हरीश ने मंच से अपने संबोधन में बीआरएस की पूर्व सरकार के कार्यों की सराहना की कहा, "50 लाख रुपये के बजट से बने वॉलीबॉल स्टेडियम को जल्द ही अतिरिक्त 50 लाख रुपये खर्च करके आधुनिक बनाया जाएगा।"
वहीं पूर्व मंत्री ने सिद्दीपेट में फेडरल बैंक की एक नई शाखा का उद्घाटन के मौके पर कहा कि कुछ वर्षों पहले तक सिद्दीपेट में केवल एसबीआई, एसबीएच और सहकारी बैंक की शाखाएं थीं, लेकिन अब यहां कई अन्य बड़े बैंकों ने रुख किया है। सिद्दीपेट जिले में 32 विभिन्न बैंकों की 144 शाखाएं हैं। यहां बैंक प्रति वर्ष लगभग 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में सिद्दीपेट कॉमर्शियल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग