तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद राज्य के सबसे अमीर जिलों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमीरी के मामले में तेलंगाना का रंगारेड्डी शहर हैदराबाद को भी पछाड़ चुका हैं। प्रति व्यक्ति आय (पीसीआई) के आधार पर रंगारेड्डी, हैदराबाद से आगे है।
तेलंगाना योजना विभाग द्वारा हाल ही में 'तेलंगाना अर्थव्यवस्था - 2023' रिपोर्ट जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार रंगारेड्डी का प्रति व्यक्ति आय (पीसीआई) 8.15 लाख रुपये से अधिक है, जबकि हैदराबाद के मामले में, यह 4.03 लाख रुपये से थोड़ा अधिक है।
दरअसल, आईटी हब रंगारेड्डी को हैदराबाद से अधिक समृद्ध बनाता है क्योंकि कई कंपनियां रंगारेड्डी जिले में जा रही हैं।
जोन के आधार पर आईटी हब हैदराबाद के पश्चिमी भाग और रंगारेड्डी जिले की ओर ट्रांसफर हो रहे हैं। सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीडीपी) के आधार पर भी हैदराबाद तेलंगाना के शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
तेलंगाना के शीर्ष 10 सबसे अमीर जिलों की सूची
तेलंगाना के जिले प्रति व्यक्ति जिले (रुपये में)
रंगारेड्डी 8,15,996
हैदराबाद 4,03,214
संगारेड्डी 3,08,166
मेडचल-मल्काजगिरि 2,58,040
यदाद्रि भुवनगिरी 2,47,184
नलगोंडा 2,42,103
महबूबनगर 2,40,900
मेडक 2,32,384
भद्राद्रि कोठागुडेम 2,28,582
जयशंकर 2,23,481
गौरतलब है कि जिला प्रति व्यक्ति किसी जिले में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष अर्जित औसत आय को दर्शाता है। प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (एनएसडीपी) के आधार पर प्रति व्यक्ति आय के आधार पर शीर्ष 10 सबसे अमीर राज्यों की सूची में, तेलंगाना सिक्किम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग