Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जंगलों में रहने वाले नागरिकों के उत्थान हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार हो रही है। राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को तेजी से लाभान्वित करने के लिए अधिकारी 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करें।

Advertisement

मंत्री कश्यप ने वन विभाग के वनाधिकार पट्टा वितरण, इको टूरिज्म, देवगुड़ी संरक्षण, मिशन-बी, मानव-हाथी द्वंद रोकने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए है। वह मंगलवार को नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप का कहना है कि वनवासी भोले-भाले होते हैं, उनसे संबंधित प्रकरणों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जानी चाहिए, उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें। संचालित सभी विभागीय कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए।

Advertisement

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वनोपज वनवासियों से सीधा जुड़ा मुद्दा है। यह उनके जीवन का आधार है। वनवासियों को उनके द्वारा संग्रहित वनोपज का सही दाम मिले। यह सुनिश्चित किया जाए। सभी लोग वनवासियों के हित के लिए कार्य करें, जिससे उन्हें सभी योजनाओं का फायदा मिल सके। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के वार्षिक कैलेण्डर का भी विमोचन भी किया।

Advertisement

वन विभाग की इस बैठक में अधिकारियों ने इस मौके पर विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव सहित प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य प्राणी सुधीर अग्रवाल, महाप्रबंधक वन विकास निगम तपेश झा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अनिल राय और सचिव वन अनिल साहू समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के लोग निशुल्क जायेंगे रामलला के दर्शन करने अयोध्या, विष्णुदेव सरकार लांच करेगी यह स्कीम