ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में एक तरफ जहां अवध प्रांत में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव आया है तो बाकी के जिलों में भी निवेशकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। अवध प्रांत की बात करें तो अयोध्या, गोंडा, अंबेडकर नगर, बाराबंकी में 26 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं।

Advertisement

वहीं अन्य जिलों की बात करें तो हरदोई में 4475 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। यहां 114 निवेश प्रस्ताव के जरिए बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होगा। सबसे अधिक निवेश वन विभाग की ओर से किया गया है। यहां 1600 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्लाईवुड, हार्डवेयर आदि में आया है। उद्यान विभाग से जुड़े खाद्य प्रसंस्करण की तकरीबन 13 सौ करोड़ से अधिक की 71 परियोजनाएं लगेंगी।

Advertisement

वहीं बलरामपुर की बात करें तो यहां 53 परियोजनाओं की शुरुआत होगी। यहां 415 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे 851 लोगों को रोजगार मिलेगा। सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम की बात करें तो 189 करोड़ रुपए का सबसे अधिक निवेश यहां किया जाएगा। रायबरेली की बात करें तो यहां 298 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा। यह निवेश वन विभाग, मेडिकल, पशुपालन, तकनीकी शिक्षा से जुड़ा है।

Advertisement

श्रावस्ती की बात करें तो यहां 38 उद्यमियों ने 832 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही बहराइच में भी निवेश प्रस्ताव आए हैं। एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, फार्मा कॉलेज, पीमर उत्पादन, फार्म हाउस, चावल मिल आदि में निवेश यहां किए जाएंगे। इससे 3900 लोगों को रोजगार मिलेगा।