Schemes for Unemployed Youth: ऐसे कई सारे युवा हैं जिनके पास डिग्री तो है लेकिन उनके पास जॉब नहीं है। ऐसे तमाम युवाओं के लिए सरकार कई तरह की योजना शुरु करती रहती है ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो पाएं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना भी इनमें से एक है। चलिए आपको भी इन योजनाओं के बारे में बताते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
इस योजना को मोदी सरकार ने साल 2015 में शुरू किया था। इसके तहत 10 लाख रुपये तक का कोलैटरल फ्री लोन दिया जाता है। ये लोन नॉन-कॉरपोरेट और गैर-कृषि कार्यों के लिए दिया जाता है। अगर आप अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और इसके लिए आपके पास पैसे नहीं है, तो सरकार की इस स्कीम के जरिए आप पैसों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
इस योजना के तहत ऋण का लाभ लेने के लिए आपको एमएफआई, बैंक या एनबीएफसी से संपर्क करना होगा, जहां से आप इस योजना से जुड़ी जानकारी हासिल कर इसका लाभ उठा सकते है। इसमें शिशु लोन, किशोर लोन, तरुण लोन के अंतर्गत राशि दी जाती है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
इस योजना का उद्देश्य भारतीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण लेने में सक्षम बनाना है। इसे प्रधानमंत्री यूथ ट्रेनिंग प्रोग्राम के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को कई सेक्टर्स में फ्री ट्रेनिंग देकर उनको रोजगार के योग्य बनाया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सर्टिफिकेट मिलता है जिसकी सहायता से युवा खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं या फिर कही पर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस योजना के लिए आपको ट्रेनिंग फॉर्म भरना होगा और ट्रेनिंग फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा।
पीएम स्वनिधि योजना
पीएम स्वनिधि योजना से भी लोन दिया जाता है। इस योजना से सरकार रेहड़ी-पटरी वालों को 50,000 रुपए तक का लोन देती है। ये लोन कोलैट्रल फ्री होता है यानी इसके लिए वेंडर्स को बैंक के पास कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है।
इस योजना के तहत लोन तीन बार में मिलता है. रकम को 12 महीने में लौटाना होता है। स्ट्रीट वेंडर्स को स्वावलंबी बनाने, उनके रोजगार को बढ़ाने और उनकी आय में बढ़ोत्तरी के लिए मोदी सरकार ने इस योजना को शुरु किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग