देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने सरकार को डिविडेंड के रूप में बड़ी रकम सौंपी है. इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को 6,959.29 करोड़ रुपए का चेक सौंपा है. सरकारी बैंक ने 21 जून को ये रकम फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए डिविडेंड दिया. SBI के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चेक दिया.
SBI ने सौंपा डिविडेंड का चेक
वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. X पर किए गए पोस्ट में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने SBI चेयरमैन दिनेश कुमार खारा से FY24 के लिए 6,959.29 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक प्राप्त किया. ये रकम अब तक की सबसे बड़ी डिविडेंड रकम है, जो केंद्र सरकार को मिली है. इससे पहले केंद्र सरकार ने FY23 के लिए SBI से 5,740 करोड़ रुपए मिले थे.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी सौंपा डिविडेंड चेक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च तिमाही को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से भी डिविडेंड मिला है. सरकारी बैंक ने सरकार को 857.16 करोड़ रुपए के डिविडेंड दिए हैं. बैंक की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर निधु सक्सेना ने चेक सौंपा था.
बजट की तैयारी जारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 जून को चौथी प्री-बजट कंसल्टेशन मीटिंग की. इसमें अलग-अलग किसानों के एसोसिएशन और एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट्स शामिल हुए. मंत्रालय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर दी. मीटिंग में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव टीवी सोमनाथन, इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी अजय सेठ और एग्रीकल्चर और कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय से कई वरिष्ठ अधिकारी मीटिंग में शामिल हुए. इसके लिए CEA वी अनंत नागेश्वरन भी शामिल हुए.
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका