दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आगामी चुनाव से पहले कच्ची कॉलोनियों की सड़कें पक्की हो जाएंगी। सीएम ने विपक्षी दलों को निशानों पर लेते हुए कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया है। पार्टियों को यहां से तो वोट मिले लेकिन विकास के नाम कुछ नहीं किया गया।

Advertisement

अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में दिल्ली सरकार ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में 3000 सड़कों का निर्माण किया है। सीएम ने कहा, "शेष 2000 सड़कों को अगले साल पूरा करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले, प्रत्येक अनधिकृत कॉलोनी में सभी सड़कों को कंक्रीट का बना दिया जाएगा।'

Advertisement

उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया है, लेकिन अन्य दलों के राजनेताओं ने उनके लिए कुछ नहीं किया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि AAP सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में पांच साल में जो काम किया, आजादी के बाद से अब तक यानी पिछले 75 साल में नहीं किया गया।

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'हर चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों के नेता अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से कई वादे करते हैं। हालांकि, न तो इस पार्टी ने और न ही उस पार्टी ने कुछ किया है। हम दिल्ली भर की सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सड़कें बना रहे हैं, सीवर पाइपलाइन लगा रहे हैं और पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पिछले पांच साल में आम आदमी पार्टी सरकार ने हासिल किया है जो 75 साल में नहीं हुआ था।'