जिस तरह से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में धार्मिक पर्यटन पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में बढ़ा है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार यूपी में धार्मिक पर्यटन को लगातार बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जोकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी काम करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश हर सेक्टर में आगे हैं। आज कानून व्यवस्था की बात हो या पिर रोजगार हम सभी सेक्टर में आगे चल रहे हैं।
प्रदेश में साढ़े छह वर्ष पहले बेरोजगारी दर 19 फीसदी से भी अधिक थी, लेकिन अब यह घटकर 2.4 फीसदी तक आ गई है। यही नहीं प्रदेश में एमएसएमई दम तोड़ रहा थी, लेकिन अब ओडीओपी के माध्यम से एमएसएमई को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक हो जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सत्ता में आए तो धार्मिक पर्यटन प्रदेश में सिर्फ तीन करोड़ के करीब था। लेकिन बीते वर्ष में यह 31.5 करोड़ के पास पहुंच गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। इससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन कई गुना बढ़ जाएगा। अयोध्या के विकास से ना सिर्फ अयोध्या की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था को बदलने का काम करेगा।
अयोध्या में पर्यटन बढ़ने से हर सेक्टर में तेजी देखने को मिलेगी फिर वह टैक्सी चालन हो, होटल, रेस्टोरेंट, नाविक, धर्मशाला या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर, हर सेक्टर में तेजी देखने को मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग