उत्तरखंड के वक्फ बोर्ड का बड़ा ऐलान किया। शनिवार को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वक्त बोर्ड के अंतर्गत आने वाले उत्तराखंड के 117 मदरसो में संस्कृत के साथ अब रामायण का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने जानकारी दी कि राज्य के सभी मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को संस्कृत के साथ रामायण का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके पीछे बोर्ड का ये उद्देश्य है कि बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ सके। उनको अपने इतिहास के बारे में जानकारी रहे। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चें भी संस्कृत के साथ वेद-पुराण और रामायण के बारे में जान सके।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में पहले ही मदरसों में संस्कृत पढ़ाने का फैसला लिया जा चुका है इसके बाद वक्फ बोर्ड ने अब रामायण का पाठ पढ़ाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संस्कृत और रामायण पढ़ाने के लिए मदरसों में टीचर भी नियुक्त किए जाएंगे।
हालांकि इसको लेकर जब विरोध हुआ तो और लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं तो वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा
उत्तराखंड के मदरसों में रामायण पढ़ाया जाएगा। शम्स ने दोहराया कि मदरसों रामायण ज़रूर पढ़ाई जाएगी, चाहे वो यहां पढ़ें या न पढ़े। उन्होंने कहा इस फैसले को लागू करने से रोका नहीं जा सकेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग