Punjab News: हार्ट अटैक से लोगों की जान बचाने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने एसटीईएमआई परियोजना की शुरुआत की।
हृदय गति रुकने से कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए गोल्डन आवर का अधिकतम उपयोग करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरुवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से पंजाब एसटीईएमआई परियोजना शुरू की।
दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में रोगी की जान बचाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करना और क्लॉट बस्टर दवा टेनेक्टेप्लेस देकर थ्रोम्बोलिसिस उपचार देना इसमें शामिल है। इस प्रोजेक्ट को मिशन अमृत (एक्यूट मायोकार्डियल रिवास्कुलराइजेशन इन टाइम) नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य क्रांति की ओर आगे बढ़ रहा पंजाब, CM भगवंत मान ने लिवर एंड बिलीरी साइंसेज का किया उद्घाटन
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने यहां परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस परियोजना के तहत टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन मुफ्त लगाया जा रहा है। जिसकी कीमत 25000 रुपये से 35000 रुपये के बीच है। उन्होंने कहा कि यह इंजेक्शन हृदय में रक्त के थक्कों को घोलने में मदद करता है।
प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए धन की कोई कमी नहीं
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के पास राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। यह परियोजना एक पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद पूरे राज्य में शुरू की गई थी, जिसे शुरुआत में दो जिलों-लुधियाना और पटियाला में लागू किया गया था और बाद में छह और जिलों तक विस्तारित किया गया था।
यह भी पढ़ें- पंजाब: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बेस्ट स्कूल अवॉर्ड के तहत 69 स्कूलों को वितरित की 5.17 करोड़ रुपये
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके