पंजाब आम आदमी पार्टी की सरकार गांवों और शहरों में 'आपकी सरकार, आपके द्वार' अभियान चला रही है। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जो कैंप लगाए जा रहे है वो यहां की जनता के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है।

Advertisement


इसकी वजह ये है कि अभियान के तहत विभिन्‍न सरकारी विभागों के अधिकारी दूर गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं और योजनााओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही लाभान्वित कर रही है।

इस अभियान के तहत सोगवार को 6 सब-डिवीजन में आम आदमी पार्टी के द्वारा 31 कैंप लगाए गए, जिनमें जालंधर-1, जालंधर-2 और नकोदर सब-डिवीजन में 4-4, आदमपुर में 5, शाहकोट में 6 और फिल्लौर सब-डिवीजन में 8 कैंप शामिल है। इन कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार द्वारा आम जन को दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाया।

Advertisement

इन कैंपों में लोगों को उनके घर के पास और एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के साथ ही उन्हें आने वाली समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है

वहीं इस अभियान के तहत 13 फरवरी को भी जिले में 32 विशेष कैंप लगाए जा रहे है उनमें कई गांव और वार्ड शामिल हैं।

Advertisement

ये कैंप जालंधर के उदेसियां, छत्तोवाली, जल्लोवाल, चूहड़वाली, जलालवाल, कोट कलां, वार्ड नं. 14 व 16 जालंधर, नंगल करार खां, वार्ड नं. 35 जालंधर, वरियाणा, समस्तपुर, चिट्टी, बल्ल, झुग्गियां, अकबरपुर खुर्द, वार्ड नं. 8 व 11 मेहतपुर, मल्लियां कलां, शंकर, वार्ड नं. 5 व 6 फिल्लौर, हरदो शेख, मियांवाल, कोट ग्रेवाल, रुड़का कलां, रामपुर, भैणी, काला, रामे ताहरपुर, वार्ड नं. 11 व 12 शाहकोट, लोहियां वार्ड नं. 4,5 और 7, 8 और ढंडोवाल शामिल है।

Advertisement

'आपकी सरकार, आपके द्वार' अभियान के कैंप में मिल रहे ये लाभ

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार 'आपकी सरकार, आपके द्वार' अभियान के तहत कैंप लगाकर बर्थ सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट, वृद्धा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन,डेथ सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टिफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टिफिकेट में बदलाव संबंधी सेवाओं का लाभ दे रही है।