Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यानी रविवार को नए साल की पूर्व संध्या पर नया कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर में उन्होंने पंजाब की खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। यह कैलेंडर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला ने तैयार किया है। जिसमें पंजाब के सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
पंजाब सरकार ने दो कैलेंडर तैयार किए हैं। एक दीवार कैलेंडर और दूसरा टेबल कैलेंडर है। ये कैलेंडर विशेष मुख्य सचिव सरवजीत सिंह और पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जेएस चीमा की उपस्थिति में जारी किए गए।
खेल मंत्री ने सभी पंजाबियों और खिलाड़ियों को नये साल की दी बधाई
खेल मंत्री ने सभी पंजाबियों और खिलाड़ियों को नये साल की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के पास एक समृद्ध खेल विरासत है और पंजाबी खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपने खेल कौशल से छाप छोड़ी है।
72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण पदक समेत कुल 20 पदक जीते
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब खेलों में खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से वापस ला रहा है। नई खेल नीति के पहले ही साल में पंजाबी खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों का 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण पदक समेत कुल 20 पदक जीते।
सभी 202 पुरस्कार विजेताओं को कैलेंडर में शामिल किया गया
मीत हेयर ने कहा कि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने 4 पद्म भूषण, 24 पद्म श्री, 4 खेल रत्न पुरस्कार, 129 अर्जुन पुरस्कार, 15 द्रोणाचार्य पुरस्कार, 21 ध्यानचंद पुरस्कार और 5 तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार जीते हैं। सभी 202 पुरस्कार विजेताओं को कैलेंडर में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान की नीतियों का असर, सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति