अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन में कई किसान घायल हुए जिन्हें पंजाब के बार्डर पर स्थित अस्पतालों के भर्ती करवाया गया है। पंजाब सरकार ने इन किसानों का इलाज का खर्चा उठाने का ऐलान किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को किसाना आंदोलन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई होते ही घायल किसानों के इलाज के लिए अलर्ट कर दिया था। वहीं बुधवार को पंजाब सरकार ने किसान प्रोटेस्ट में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्चा वहन करने की बात कही है।
वहीं बुधवार को किसानों को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा की गई पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए किसानों, पत्रकारों और पुलिस कर्मियों का हालचाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सीमा के पास विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लने के लिए पहुंचे।
उन्होंने मोहाली में डॉ. बी आर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज (एम्स), सीएचसी बनूर, सिविल अस्पताल राजपुरा और राजिंदरा अस्पताल पटियाला का दौरा किया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग