पंजाब में बुधवार को सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। वहीं इस अवसर पर पंजाब के परिवहन मंत्री ने बताया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार की पहल पर ब्लैक स्पॉट को करोड़ों रुपये खर्च कर ठीक करवाया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।
पंजाब के परिवहन मंत्री भुल्लर ने सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह के दौरान बताया कि पंजाब राज्य देश का पहला राज्य है जिसने सभी 784 दुर्घटना-संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान की है और उनमें से 60 प्रतिशत से अधिक को नवीनतम इंजीनियरिंग तकनीकों के साथ ठीक किया है।
परिवहन मंत्री ने यह eभी कहा कि मुख्यमंत्री मान ने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को और कम करने के लिए एनएचएआई की मदद से ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
यहां मैगसीपा में 'सड़क सुरक्षा माह' के समापन समारोह के दौरान परिवहन मंत्री नेपीआरटीसी/पंजाब रोडवेज बसों, ट्रकों और स्कूल बसों के ड्राइवरों, निजी बस ऑपरेटरों और टैक्सी ऑपरेटरों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके लिए समर्पित सड़क सुरक्षा बल की स्थापना, जंक्शनों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना, स्पीडो और एल्को-मीटर का उपयोग जैसे कई कदम उठाए गए हैं।
इस मौके पर परिवहन मंत्री ने ड्राइवरों से टैक्सी और अन्य यात्री वाहनों के मामले में सुरक्षा बेल्ट के साथ-साथ रियर बेल्ट का उपयोग करने का आग्रह किया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग