पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक अहम सूचना जारी की है। उन्‍होंने बताया आज इंतकाल के मामलों को निपटाने के लिए आज दूसरा विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस बारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके जानकारी सांझा की है।

Advertisement

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पंजाबी भाषा में लिखा

Advertisement

आज 15 जनवरी को पंजाब की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में इंतकाल के लंबित मामलों को निपटाने के लिए फिर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब हैा कि 6 जनवरी को आयोजित विशेष शिविरों में 31,000 से अधिक जमीनों के इंतकाल हुए थे।