पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने यूथ सर्विसेस डिपार्टमेंट की वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है। इस वेबसाइट पर विभाग से जुड़ी गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके जरिए प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सकती है।
इस दौरान मीत हेयर ने कहा कि सरकारी योनजाओं का लाभ हर किसी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार के निर्देशानुसार अलग-अलग विभाग की वेबसाइट तैयार की जा रही है, जहां विभाग की सभी जानकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। यहां आसानी से लोग एक क्लिक पर तमाम जानकारियों को हासिल कर सकें।
मंत्री ने कहाकि विभाग लंबे समय से इसके लिए तैयारी कर रहा था, जिसके बाद आखिरकार इस वेबसाइट को लांच कर दिया गया है। इस वेबसाइट के जरिए प्रदेश के युवा विभाग से जुड़ी योजनाओं और ऑनलाइन पंजीकरण के साथ युवा क्लबों की संबद्धता तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
इसमें 15 से 35 वर्ष तक के युवा साहसिक शिविरों, पर्वतारोहण शिविरों, अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रमों, युवा नेतृत्व एवं ट्रैकिंग शिविरों, युवा प्रशिक्षण कार्यशालाओं, युवा महोत्सवों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जैसे विभागों की योजनाओं में सीधे शामिल हो सकेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान