युवाओं को रोजागर मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती कर रही है। पंजाब पॉवर में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विभाग की ओर से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिकल, सब स्टेशन और सिविल में जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 544 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च यानि आज आखिरी दिन है। ऐसे में अगर इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक हैं तो बिना देर किए आवेदन कर सकते है। पंजाब पॉवर जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन के लिए वेबसाइट पर करियर सेक्शन का विकल्प है जहां पर एक्टिव लिंक या फिर डायरेक्ट लिंक पर जाकर उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के समय उम्मीदवारों को 1416 रुपए का शुल्क देना होगा। यह ऑनलाइन किया जा सकता है। अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपए निर्धारित किया गया है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी को शुरू हुई थी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रे़ड में 3 या 4 वर्ष की अवधि का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 निर्धारित की गई है। पंजाब प्रदेश के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जा जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान