मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रदेश में आप सरकार को आए सिर्फ दो साल हुए हैं लेकिन सरकार ने महज दो वर्षों में 43 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार मिशन रोजगार चला रही है, जिसका युवाओं को लाभ मिल रहा है।

Advertisement

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने 2486 युवाओं को संगरूर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र बांटा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश के गृह विभाग में 1750 युवाओं को रोजगार दिया गया है।

Advertisement

जबकि 205 युवाओं को सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग में, 39 को राजस्व विभाग में, 60 को एक्साइज विभाग में, 421 को लोकल गवर्नमेंट में और 4 लोगों को कोऑपरेशन और 8 लोगों को तकनीकी शिक्षा विभाग में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी का मतलब पूरे परिवार की जीवनशैली में बदलाव।

Advertisement

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने 16 मार्च 2022 को सत्ता संभाली थी और उसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया गया है। इससे पहले भ्रष्टाचार, परिवारवाद के आधार पर लोगों को नौकरी मिलती थी। लेकिन अब युवाओं को उनकी प्रतिभा मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है।

इससे युवाओं के भीतर से नकारात्मकता खत्म हुई है। वो विदेश जाने की बजाए अपने घर में ही नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। महज दो वर्षों में 43000 लोगों को नौकरी दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि यह 75 वर्षों में क्यों नहीं हुआ। युवाओं की बेहतरी का खयाल क्यों नहीं रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की अगर मंशा साफ हो, भ्रष्टाचार ना हो तो सरकारें कभी घाटे में नहीं रहती हैं। लोगों के पैसों से लोगों को लाभ पहुंचाने का काम हमारी सरकार कर रही है।