पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने सरकारी बसों में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के साथ यात्रा करने वालों के लिए किराए में कटौती करने का फैसला लिया है। साथ ही विकलांग व्यक्तियों के लिए सरकारी नैकरी परीक्षाओं के लिए शुल्क में भी छूट देने का फैसला लिया है।
प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉक्ट बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में 9 पर्यवेक्षकों एवं 9 लिपिकों तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग में 14 स्टेनोटाइपिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इसके अलावा बलजीतकौर ने पंजाब अनुसूचित जाति भूमि एवं वित्त निगम से अनुसूचित जाति के 82 लाभार्थियों को 1.66 करोड़ रुपए और बैकफिनको से पिछड़ा वर्ग के 17 लाभार्थियों को 32.45 लाख रुपये के ऋण भी वितरित किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में महिलाओं को पीछे धकेला जाता था। प्राचीन काल की उस घटना के अंश आज भी देखने को मिलता है। महिलाएं खुद को प्राथमिकता नहीं देती हैं जिसकी वजह से महिलाओं को एनीमिया जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाएं हमेशा से धैर्य और सहजता से संघर्ष करती आयी हैं। माई भागो और रानी लक्ष्मी बाई जैसी महिलाओं ने इतिहास में अपनी खास जगह बनाई है, हमे उनसे मार्गदर्शन लेने की जरूरत है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग