पंजाब में जीएसटी कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन में 15.69 फीसदी की इजाफा हुआ है। इसके साथ ही एक्साइज ड्यूटी कलेक्शन में भी 11.71 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इस फरवरी माह के अंत तक प्रदेश सरकार ने जीएसटी और एक्साइज कलेक्शन काफी अच्छा किया है। प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन फरवरी माह तक इस वित्त वर्ष में 19222.5 करोड़ रुपए रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 16615.52 करोड़ रुपए था। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वित्त वर्ष में 2606.98 करोड़ रुपए के जीएसटी कलेक्शन का इजाफा हुआ है।
वित्त मंत्री ने कहा कि एक्साइज से प्राप्त हुए राजस्व में भी इजाफा हुआ है। इसमे 842.72 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस वित्त वर्ष में 8093.59 करोड़ रुपए का एक्साइज राजस्व प्राप्त हुआ है। जोकि पिछले वित्त वर्ष में 7244.87 करोड़ रुपए था। वित्त मंत्री ने कहा कि बेहतर योजना और कार्यान्वयन से प्रदेश में रिकॉर्ड राजस्व इकट्ठा हुआ है और इसमे 13.85 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी, एक्साइज के जरिए फरवरी माह तक 34158 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
वित्त मंत्री ने कहा कि ये आंकड़े सिर्फ आंकड़े नहीं हैं बल्कि पंजाब सरकार में लोगों का भरोसा भी दर्शाता है। पंजाब सरकार इस फंड का इस्तेमाल आम जन के लिए करेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं में इस राजस्व का इस्तेमाल किया जाएगा और प्रदेश के लोगों को हर संभव मदद करने की जाएगी।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति