पंजाब सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अतिरिक्त अंक देने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभाग की ओर से पत्र जारी करके इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है।

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके निर्देश दिया है कि पांचवी, आठवीं, दसवीं और 12वीं कक्षा के विजेता खिलाड़ियों को परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। जो भी खिलाड़ी नेशल खेल में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान प्राप्त करता है उसे 25, 22 और 19 अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे। जबकि राज्य स्तर पर विजेताओं को 15, 12 और 9 अंक दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

यही नहीं अगर कोई भी खिलाड़ी जो राष्ट्रीय स्तर पर या फिर राज्य स्तर पर अतिरिक्त अंक हासिल करने से चूक जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिले के शिक्षा अधिकारियों की होगी। शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी करके अंतर जिला स्कूल खेलों के खिलाड़ियों की सूचि तैयार करने को कहा गया है।

साथ ही इस सूचि पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। वहीं जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है उनकी सूचना समय के अनुसार मुख्य दफ्तर भेजने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्हें ना सिर्फ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है बल्कि सरकारी विभाग में अच्छे पद पर नौकरी भी दी जा रही है।

जिस तरह से सरकार ने स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने का फैसला लिया है उससे प्रदेश में खेल का स्तर निसंदेह आगे बढ़ेगा। स्कूलों में छात्रों को खेल के क्षेत्र में बेहतर करने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे ना सिर्फ स्कूल बल्कि अभिभावक भी बच्चों को खेल के क्षेत्र में बढ़ाने में रुचि लेंगे।