पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अपने मंत्रीमंडल के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें मंत्रीमंडल
राज्य के निवासियों बिना किसी रुकावट के और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया है।

Advertisement

सीएम भगवंत मान की कैबिनेट ने चिकित्सा अधिकारी (सामान्य) के 189 पदों को पुनर्जीवित करने और ऐसे 1390 अतिरिक्त पद सृजित करने की सहमति दे दी है। राज्य में चिकित्सा अधिकारियों की कमी को दूर करने और राज्‍य की जनता के हित को ध्‍यान में रखते हुए मान सरकार ने ये निर्णय लिया है।

Advertisement

इसके अलावा सामान्‍य वर्ग के चिकित्सा अधिकारियों के 1940 रिक्त पदों को पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के दायरे से बाहर निकालकर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट के माध्यम से भरा जाएगा।

मंत्रिमंडल ने चार चिकित्सा अधिकारी, पांच स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन, ओटी सहायक, दो मल्टीटास्क वर्कर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग स्‍पेलिस्‍ट, सर्जन, मेडिसिन और डेन्‍टल डॉक्‍टर सहित स्‍पेलिस्‍ट डॉक्टरों समेत 20 नए पद सृजित करने की भी सहमति दी।

Advertisement

वहीं भगवंत मान की राज्य सरकार ने हाल ही में सीमावर्ती जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए गुरदासपुर में इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया है।