Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। काटे गए सभी राशन कार्ड बहाल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष और बटाला से विधायक शैरी कलसी ने यह जानकारी दी है।
बटाला विधायक ने कहा कि सीएम भगवंत मान द्वारा काटे गए सभी राशन कार्ड बहाल हो गए हैं। मैं हल्का बटाला के सभी निवासियों से अपील करता हूं कि वे इसका लाभ उठाएं। साथ ही इसकी सारी जानकारी अपने वार्ड प्रभारियों को नोट कराएं।
बटाला विधायक शैरी कलसी ने दी जानकारी
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर एक वीडियो संदेश भी शेयर किया है। उन्होंने राशन कार्ड बहाल की जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल, आप सांसद संदीप पाठक, जरनैल सिंह, राघव चड्ढा, आप पंजाब और आम आदमी पार्टी को टैग किया है।
कैबिनेट बैठक में सीएम भगवंत मान ने लिया था फैसला
कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट बैठक में सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया था कि काटे गए सभी राशन कार्ड बहाल होंगे। सभी को राशन फिर से मिलने लग जाएंगे। वहीं आज सभी काटे गए राशन कार्ड की बहाली हो गई है। लोग अब इसका लाभ उठा पाएंगे।
यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार के प्रयासों से बदल रहा पंजाब, बिना रिश्वत और सिफारिश के मिल रहीं सरकारी नौकरियां
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग