Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। हमने महज 20 महीने में पंजाब में 40 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं।
हाल ही में घाटे में चल रहा प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदा है। हम आम लोगों को अच्छा माहौल और हर सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिससे पंजाब के लोगों का भरपूर विकास हो। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमें धमकी दे रहे हैं कि वे हमें जेल में डाल देंगे, हमें ईडी में भेज देंगे।
'आम आदमी पार्टी अस्पताल, स्कूल, बिजली और पानी की राजनीति करती है'
सीएम मान ने कहा कि जो करना है करो, लेकिन हम देश के लिए ईमानदारी से काम करना बंद नहीं करेंगे। बाकी सभी पार्टियां नफरत, धर्म और जाति की राजनीति करती हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी अस्पताल, स्कूल, बिजली और पानी की राजनीति करती है। ये सब हमारे सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की सोच का असर है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 461 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग