Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब को आगे बढ़ाने में काफी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने कई योजनाएं लागू की हैं। लेकिन, अभी और बहुत सारी योजनाओं को जमीन पर लागू किया जाना है। जो अब पिछली साल में लागू नहीं हो पाई।
हालांकि, पिछला साल 2023 पंजाब के लिए काफी अच्छा रहा। इस दौरान पंजाब ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कई सारी योजनाओं को जमीन पर लाई गईं। लेकिन 2024 में कई प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जाएगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कटरा-अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेसवे का निर्माण करना है। इससे पंजाब के विकास में को नया पंख लगेगा।
लुधियाना में देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगेगा। टाटा स्टील का बहुत बड़ा प्लांट लगने से पंजाब के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं पराली के प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। सरकार पराली से बायो गैस बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए 43 प्लांट और पराली की गांठें तैयार करने की 19 इकाइयां लगाएगी। महिलाओं को लोकसभा चुनाव से पहले 1000 रुपये की सौगात मिल सकती है।
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात मिलेगी। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में 40 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस एक्सप्रेस की कुल लंबाई 670 किलोमीटर है। दिल्ली से अमृतसर चार घंटे में पहुंच सकते हैं। दिल्ली से कटरा सिर्फ 6 घंटे में पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से कटरा जाने में अभी 727 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह दूरी 58 किलोमीटर घट जाएगी। अभी सड़क के रास्ते वैष्णो देवी तक पहुंचना काफी मुश्किल है। लेकिन इस एक्सप्रेस बन जाने से वैष्णो देवी जाना काफी आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब सरकार बुजुर्गों को चार्टर्ड फ्लाइट से कराएगी तीर्थयात्रा, आप संयोजक केजरीवाल ने की घोषणा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग