अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि पंजाब में 13 और नए स्कूल ऑफ एमेनेंसक का उद्घाटन हो रहा है। पंजाब के अंदर शानदार सरकारी स्कूल बन रहे हैं। स्कूल में अंदर आते ही जब नजर पड़ती है तो यकीन नहीं होता है कि यह सरकारी स्कूल हैं।

Advertisement

मैं चुनौती देता हूं कि प्राइवेट में अगर किसी ने ऐसा स्कूल बनाया होता तो बड़े आराम से 10 हजार से ऊपर की फीस होती। हम अपने बच्चों को, गरीबों के बच्चों को शानदार स्कूल की सौगात दे रहे हैं। यहां प्लंबर, मजदूरों के बच्चे यहां पढ़ेंगे।

Advertisement

दिल्ली में जब हमारी नई-नई सरकार बनी थी तो हम एक स्कूल में गए तो हमने बच्चे से पूछा कि बच्चे तो देश का भविष्य हैं तो बच्चे ने कहा कि देश का भविष्य प्राइवेट स्कूल में हैं। लेकिन जब मैं तीन साल बात उसी स्कूल में गया तो उस बच्चे ने कहा कि देश का भविष्य सरकारी स्कूल में भी है।

मैंने यहां के स्कूल में बच्चों से बात की तो उन्होंने कहा कि वो डॉक्टर, साइंटिस्ट बनना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं, उनके लिए शानदार स्कूल दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार बेस्ट एजूकेशन दे रही है।

एक आम आदमी को चाहिए कि उसके बच्चे पढ़-लिख जाएं, परिवार की गरीबी को दूर करें। ये जब बच्चे यहां से निकलेंगे तो एक-एक बच्चा महीने में लाखों रुपए कमाएगा तो उस परिवार की गरीबी दूर हो जाएगी। अच्छी शिक्षा से हम गरीबी को दूर कर सकते हैं। हमने 165 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया है।

Advertisement

पंजाब के हर कोने में मोहल्ला क्लीनिक बन रहा है। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य दे, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी होती है तो खर्चे की चिंता मत करना। मान साहब हैं आपके लिए।