Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि मशीन खरीदने के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्हें घर बैठे कृषि मशीन मिल जाएगी। साथ ही उन्हें सब्सिडी भी मिलेगी।

Advertisement

भगवंत मान सरकार ने यह खुशखबरी फतेहगढ़ साहिब जिले के किसानों को दी है। किसानों को कृषि मशीनें खरीदने पर सब्सिडी देने के लिए ऑनलाइन ड्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएएम) योजना के तहत किया गया।

Advertisement

किसानों को 31.88 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी

डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल के नेतृत्व में ड्ऱॉ का आयोजन किया गया। कृषि मशीन खरीदने पर किसानों को लाखों रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। परनीत शेरगिल ने कहा कि चयनित किसानों को 31.88 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

किसानों को खेती करने में काफी फायदा होगा

कृषि मशीनों की मदद से किसानों को खेती करने में काफी फायदा होगा। इस मशीन की मदद से वे आसानी से फसल की बुआई कर सकते हैं। इससे किसानों की आमदनी में बढोतरी होगी।

Advertisement

पराली न जलाने का किया आग्रह

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की है कि वे पराली न जलाएं। किसानों से उन्होंने बातचीत भी की। साथ ही उन्होंने गेहूं के खेतों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रदूषण में काफी बढ़ोतरी होती है। इसलिए पराली न जलाएं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: तीर्थ यात्रियों को अब हवाई जहाज से तीर्थ कराएंगे सीएम भगवंत मान, केंद्र पर साधा निशाना