राष्ट्रीय व एशियन गेम्स में विजेता खिलाड़ियों को मंगलवार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सम्मानित किया। समागम चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में नगर भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में सीएम मान ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएम ने कहा खिलाड़ी हमारा मान हैं।
सीएम मान ने इस मौके पर खिलाड़ियों को ईनाम के तौर पर 33.83 करोड़ रुपए दिए। एशियाई खेलों के 32 खिलाड़ियों को 29.25 करोड़ रुपए व नेशनल खेलों के 136 खिलाड़ियों को 4.58 करोड़ धनराशि सीएम ने सौंपी।
सीएम मान ने ये पुरस्कार राशि देते हुए कहा जीतने वाले खिलाड़ियों को को हर कोई ईनाम दे देगा, पहले हमें इन खिलाड़ियों को जीतने के योग्य बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने पंजाब ने बताया सभी जिलों के डीसी को कहा गया है कि जो रनिंग ग्राउंड में 26 जनवरी का प्रोग्राम न रखे जाएं, क्योंकि एक घंटे के प्रोग्राम में ग्राउंड का बहुत बुरा हाल हो जाता है, जिस कारण बच्चों को बाद में खेलने में मुश्किल आती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग