पंजाब में मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रतिनिधित्‍व वाली आम आदमी पार्टी सरकार लगातार राज्‍य के युवाओं को रोजगार देने पर फोकस कर रही है। अब तक कई चरणों में हजारों की संख्‍या में युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। बुधवार को भी मुख्‍यमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर 461 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Advertisement


विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण के संबंध में बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब सरकार विभिन्न विभागों में रोजगार देने के लिए अभियान चला रही है।

सीएम मान ने कहा मैंने विभिन्न विभागों में लगभग 520 नियुक्ति पत्र वितरित किए। आज गुरु गोबिंद की जयंती पर 461 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री मान ने कहा "जब युवाओं को यहीं रोजगार मिलेगा तो वे विदेश की ओर नहीं भागेंगे। वे नशे से भी दूर रहेंगे और अपनी नौकरी पर ध्यान देंगे।"