Punjab News: बिल लाओ इनाम पाओ योजना से पंजाब की भगवंत मान सरकार को बड़ा फायदा हुआ है। पंजाब सरकार ने 2.12 करोड़ रुपये की वसूली की है। भगवंत मान सरकार ने इस योजना के तहत ग्राहकों को गलत बिल जारी करने पर 3.11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

Advertisement

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने बयान में कहा कि कुल जुर्माना राशि 3.11 करोड़ में से 2.12 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। बता दें कि बिल लाओ इनाम पाओ योजना का उद्देश्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से राजस्व को बढ़ाना है।

Advertisement

योजना से लोग हो रहे जागरूक
साथ ही इस योजना से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोग जागरूक होकर समान खरीदने के बाद पक्का बिल ला रहे हैं। जो दुकानदार बिल देने से कतराते हैं, उन्हें अपनी बिक्री के लिए बिल जारी करने के लिए मजबूर किया जा सके।

हर महीने की 7 तारीख को लकी ड्रॉ
उपभोक्ताओं अपनी खरीदारी के बिल को 'मेरा बिल ऐप' पर अपलोड करते हैं। जिसके बाद वे हर महीने की 7 तारीख को आयोजित होने वाले लकी ड्रा में भाग लेने के लिए खुद ही पात्र हो जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि योजना के तहत 8 फरवरी तक प्राप्त कुल 59,616 बिलों में से 52,988 का सत्यापन किया जा चुका है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- पंजाब: बिल लाओ इनाम पाओ योजना से भगवंत मान सरकार को बड़ा फायदा, 2.12 करोड़ की हुई वसूली