Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह मान की नीतियों का असर अब दिखने लगा है। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट हुई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दृष्टिकोण कारगार साबित हो रहा है।

Advertisement

पंजाब में 2021 की तुलना में साव 2022 में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल 2022 में पंजाब में 4578 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई। 2022 में सड़क मृत्यु दर में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। जिससे पूरे देश में कुल 168491 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।

Advertisement

डीजीपी बोले- सड़क दुर्घटना में और होगी गिरावट

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब सड़क दुर्घटनाओं और यातायात-2022 पर वार्षिक रिपोर्ट लॉन्च करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि विशेष पुलिस सड़क सुरखिया ​​फोर्स (एसएसएफ) के लॉन्च के साथ इसमें और गिरावट आएगी। यह टीम सड़क सुरक्षा और अपराधियों का प्रभावी ढंग से पीछा करने में पूरी तरह समर्पित है।

Advertisement

डीजीपी ने सड़क सुरक्षा फोर्स की जमकर तारीफ की

उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान जल्द ही एसएसएफ को सड़कों पर उतारेंगे। यह टीम सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत को कम करने में अहम रोल निभाएगी। इससे कई कीमती जान बच जाएगी। डीजीपी ने पंजाब पुलिस व पंजाब सड़क सुरक्षा और यातायात अनुसंधान केंद्र की टीमों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना की। इसके साथ ही जनता से पंजाब की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों और विनियमों का पालन करने का आग्रह किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें- Punjab News: सीएम मान ने लॉन्च की NRI के लिए नई वेबसाइट, जानिए मिलेंगी कैसी सुविधाएं