Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की समस्या को दूर करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच भगवंत मान सरकार ने किसानों को एक और राहत दी है।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों के विकास के लिए कई आदेश दिए।

Advertisement

किसानों को मिलेगा बेहद लाभ

उन्होंने कहा कि किसानों तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन नहरों पर कब्जे हैं उन्हें छुड़वाया जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर तक नहर का पानी पहुंचाया जाए। जिससे सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके।

दशकों से बंद पड़ी 15825 नहरों को फिर से खोल दिया

Advertisement

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि दशकों से बंद पड़ी 15825 नहरों को फिर से खोल दिया है। किसानों के कल्याण के लिए यह फैसला लिया गया है। सालों बाद कई टेलों तक नहर का पानी पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नहर का पानी अधिक से अधिक खाइयों के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाए। भू-जल का उपयोग कम से कम किया जाए। इसके लिए उन्होंने अपने विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश