Punjab News: पराली प्रबंधन के लिए पंजाब सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। अब पराली की घटनाओं पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगा। इसके लिए भगवंत मान सरकार ने मेगा प्लान बनाया है। पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये मांगने का फैसला किया है।
अक्टूबर-नवंबर महीने में धान की पराली प्रबंधन के लिए सरकार ने प्लान बनाया है। पराली के इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार से पंजाब सरकार मांग करेगी। उन्होंने अनुदान के रूप में पैसे की मांग की है।
कृषि निदेशक जसवन्त सिंह बोले- इस बार एक्स-सीटू प्रबंधन पर होगा फोकस
कृषि निदेशक जसवन्त सिंह ने अपने बयान में कहा कि इस बार मुख्य फोकस एक्स-सीटू प्रबंधन पर होगा। हम इन-सीटू प्रबंधन के लिए केंद्र से 500 करोड़ मांगने जा रहे हैं।
खरीफ मौसम में 20 मिलियन टन धान का उत्पन्न होता है भूसा
आंकड़े के मुताबिक, खरीफ मौसम में लगभग 20 मिलियन टन धान का भूसा उत्पन्न होता है। जिसमें बासमती किस्म का 3.3 मिलियन टन भूसा भी शामिल है। बता दें कि कुल धान की पराली में से पंजाब सरकार इन-सीटू प्रबंधन के माध्यम से लगभग 11.5 मिलियन टन और एक्स-सीटू द्वारा 4.67 मिलियन टन पराली का प्रबंधन करती है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: शिक्षा को लेकर CM मान की प्रतिबद्धता, इंटरनेट से जुड़ेंगे 19120 स्कूल, बनेंगे 1096 नए क्लास रूम
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान