Punjab News: पंजाब को शिक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई पहल की है। उन्होंने हर वर्ग को किताब से जोड़ने की पहल की है। सीएम मान ने गांवों में रहने वाले हर वर्ग को किताबों से जोड़ने के लिए लाइब्रेरी बनाने का विशेष काम शुरू किया है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज जिला संगरूर में 4.62 करोड़ रुपये की लागत से बनी 14 नई ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए पुस्तकालयों में किताबें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य पंजाबी पढ़-लिखकर अच्छे-अच्छे पद प्राप्त करना है।
तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से भेजेंगे तीर्थ स्थल
उद्घाटन के बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के तीर्थयात्रियों को अब हवाई जहाज से तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। सीएम मान ने कहा कि रेलवे को हमने पौने दो करोड़ रुपये देने के बावजूद उन्होंने ट्रेन देने से इनकार कर दिया। रेल इंजन देने से मुकरने के बाद सीएम मान ने ऐलान किया कि अब तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ स्थल भेजेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मिशन रोजगार की गति तेज, मंत्री बलजीत कौर ने अपने विभाग में 5 क्लर्कों को सौंपी नियुक्ति पत्र
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग