Punjab News: पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने आज यानी सोमवार को मनरेगा मजदूरों की आवाज उठाई। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के लिए मनरेगा के लिए अधिसूचित मजदूरी दर 303 रुपये प्रति दिन है, जबकि हरियाणा में यह प्रति दिन 357 रुपये है। हालांकि, पंजाब सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन 413 रुपये प्रति दिन है।

Advertisement

इस दौरान संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वह हस्तक्षेप करें और पंजाब के लिए मनरेगा की वर्तमान मजदूरी दर का पुनर्मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि इसे या तो हरियाणा में दी गई मजदूरी के बराबर रखें या पंजाब सरकार द्वारा दी गई मजदूरी के समान रखें।

Advertisement

यह भी पढ़ें- OPINION: पंजाब में सरकारी नौकरी की चली हवा, युवा के खिले चेहरे, CM मान ने इन अभ्यर्थियों का कर दिया भला