झारखंड में सत्‍ता संभालने के बाद से ही मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन एक के बाद बड़ी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। इसके साथ ही उनसे पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थियों को समय पर मिले इसका भी खास ख्‍याल रख रहे हैं।

Advertisement

सोमवार को झारखंड के मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि उनकी सरकार गरीब परिवारों के बच्‍चों की उच्‍च शिक्षा के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है जिसके अतर्गत गरीब वर्ग के बच्‍चों की उच्‍च शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री सोरन ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि ये आपकी सरकार है, आपकी भावनाओं को समझती है। आने वाले दिनों में एसटी, एससी और सभी महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र से पेंशन का लाभ मिलेगा।

झारखंड मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेने ने बताया मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद दलित एवं गरीब युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए सरकार के ओर से 15 लाख रुपए की मदद कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर परिवार में शिक्षा का बेहतर दीप जलाना है। युवाओं को उच्‍च शिक्षा में मदद करके उन्‍हें रोजगार से जोड़ना है।

Advertisement

जानें क्‍या है गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरार राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता दे रही है। जिसके तहत, छात्रों को 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर 15 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।