PM Kisan Yojana 17th Kist: केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ने सबसे पहला निर्णय किसानों के लिए किया. इसके तहत 9.3 करोड़ किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के आवंटन से जुड़ी फाइल पर साइन किए, जोकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में जाएगा. अब इस रकम ट्रांसफर की तारीख भी तय हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से रकम ट्रांसफर करेंगे. इस रकम को 18 जून यानी मंगलवार को जारी किया जाएगा. बता दें कि इस स्कीम के तहत अब तक 16 किस्ते जारी हो चुकी हैं.
स्कीम से करोड़ों किसानों को मिला फायदा
मोदी 3.0 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले 2 कार्यकालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हमेशा से ही कृषि रही है. इसके तहत उन्होंने कई अहम कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी जी ने सबसे पहला हस्ताक्षर पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि PM किसान स्कीम की शुरूआत के बाद से केंद्र सरकार ने देश भर में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपए से ज्याद की रकम बांटी है.
18 जून को खाते में आएगी रकम
PM किसान योजना को लेकर ताजा अपडेट ये है कि पीएम नरेंद्र मोदी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान किसानों को सौगात देते हुए किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे. साथ ही किसान डिजिटल क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे. इसके तहत किसानों के खाते में 2,000 रुपए की रकम ट्रांसफर होगी. इससे पहले किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त इसी साल के फरवरी महीने में जारी की गई थी.
लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
PM किसान सम्मान निधि योजना में नाम चेक करने के लिए ऑफिशियल लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर क्लिक करें. फिर Know Your Status के ऑप्शन पर जाएं. यहां रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर स्टेटस चेक कर सकते हैं.
स्कीम से जुड़ी समस्या होने पर यहां करें संपर्क
अगर आपका नाम PM किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं और इससे जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो सीधे 155261/011-24300606 पर फोन करें, जोकि स्कीम से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर है. यहां फोन करके अपनी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं. इसके अलावा pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साथ ही PM किसान एआई चैटबॉट यानी किसान ई-मित्र के जरिए भी सभी सवालों का जवाब पा सकते हैं.
e-KYC करने का क्या है प्रॉसेस?
स्कीम के लिए रजिस्टर्ड किसान ने अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं की है तो 17वीं किस्त अटक सकती है. यानी 18 जून से पहले हर हाल में ये काम करा लें नहीं तो पैसा नहीं मिलेगा. e-KYC के लिए सबसे पहले अपने फोन में PM KISAN MOBILE APP डाउनलोड कर लें. मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के बाद घर से ही फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं. एक और तरीका ये है कि किसान सीधे Kisan Service centre जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति