महाराष्ट्र में स्टार्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में निरंतरता बनाए रखने के लिए लोगों के जीवन को बेहतर करने के बारे में सोचना चाहिए। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की सोच के साथ आगे बढ़ने पर ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी। किसी भी प्रगतिशील समाज के लिए यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि लोगों का जीवन आसान हो।
मुझे लगता है कि यह तभी संभव है जब हम नए विचार को लेकर आएं, इन विचारों को लोगों के बीच प्रचारित करें और लोग इन्हें स्वीकार करें। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि यह हो रहा है। अगर हम महाराष्ट्र में स्टार्टअप को देखें तो तकरीबन 40 फीसदी स्टार्टअप कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं। महाराष्ट्र में कुछ तो खासियत है कि यह भारत की स्टार्टअप कैपिटल है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि ये स्टार्टअप सीधे तौर पर किसानों से जुड़े हैं। ये स्टार्टअप किसानों के लिए मार्केट प्लेस उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। ये स्टार्टअप किसानों को बाजार से जोड़ रहे हैं। ये स्टार्टअप किसानों को निवेशकों के साथ जोड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि इसके जरिए हम पूरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास बेहतर दिमाग हैं, ऐसे में इन युवाओं को प्लेटफॉर्म की जरूरत है। मुंबई फेस्टिवल स्टार्टअप ऐसे युवाओं को बेहतरीन प्लेटफॉर्म देता है। मैंने कुछ नए आइडिया को देखा है, ये काफी बेहतर हैं। कुछ आइडिया तो ऐसे हैं जिसमे सरकार भी निवेश करने की इच्छुक होगी। मैं इन लोगों के मेंटॉर से अपील करूंगा कि वह आगे आएं। सरकार भी आप लोगों के विचार में साझा बनना चाहेगी जिससे समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सके।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें