मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार आई तो हमने इस अनलिमिटेड क्षमता को हम लोगों ने राष्ट्र निर्माण के अभियान के साथ जोड़कर, युवाओं और उद्यमियों के साथ जोड़ने का काम किया है। इसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जिसने अपनी एमएसएमई यूनिट को पांच लाख रुपए तक की सुरक्षा बीमा का कवर दिया है। प्रदेश में 40 लाख एमएसएमई यूनिट अबतक रजिस्टर हो चुकी हैं।
प्रदेश में 96 लाख में से 40 लाख एमएसएमई यूनिट का रजिस्ट्रेशन होना है। इसे स्पेशल अभियान के तहत हर जनपद में जिला उद्योग केंद्र को और सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। जिससे हम सभी को रजिस्टर करा सके। इसके बाद इनको जोड़कर उनकी ग्रेडिंग करने की प्रक्रिया के साथ जुड़ सकें और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ सकें।
अगर आपके पास एमएसएमई का बेस है, सुरक्षा का बेहतर माहौल है तो दुनिया के बड़े से बड़े निवेश को जमीनी धरातल पर आमंत्रित करने से आपको कोई ताकत रोक नहीं सकता है। प्रदेश को हाल ही में 40 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जो इसकी तस्दीक करते हैं। इसमे से 10 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा का माहौल देना हमारा दायित्व था, लैंड बैंक बनाना हमारा दायित्व था। लेकिन एमएसएमई सेक्टर में जो कार्य हुआ है, उसका परिणाम है कि लोगों को बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ रही है, सबकुछ यहीं पर उपलब्ध हो जाएगा और वह इस सेक्टर ने करके दिखाया है।
बैंकर्स ने जो उदारता दिखाई है उसका परिणाम है कि देश में सबसे अधिक उद्योग लोन देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हम अच्छा काम कर रहे हैं। जिस रफ्तार से यूपी चल रहा है, अगर उसे थोड़ा और बढ़ा दें तो यूपी को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग