उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही है। खेती कार्य के लिए निजी नलकूपों के बिजली के बिल को माफ करने का प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से ना सिर्फ किसानों को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि उन्हें उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि का भी अवसर मिलेगा।
निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ करने के संबंध में मिर्जापुर के पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां 28290 किसानों का 133 करोड़ रुपए का बिजली का बिल माफ कर दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से यहां वर्चुअली जुड़े। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जिले के निजी नलकूप लगाने वाले किसानों का एक अप्रैल 2023 से अभी तक का बिजली का बिल माफ कर दिया गया है। जिले में कुल 28920 किसानों के पास निजी नलकूप है।
यहां इन किसानों के 133 करोड़ रुपए के बिजली के बिल को माफ कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि किसान दिवस पर अक्सर किसान बिजली का बिल माफ करने के लिए मांग को लेकर आते थे। लेकिन सरकार ने अब किसानों की समस्या का निस्तारण कर दिया है।
बता दें कि सरकार ने 1 अप्रैल 2023 के बाद निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ करने का निर्णय लिया है। वहीं इससे पहले के बिजली के बिल को बिना ब्याज आसान किस्तों पर भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 2024-25 के बजट में 1800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने 2022 के चुनाव में किसानों के निजी नलकूपों का बिजली का बिल शत-प्रतिशत माफ करने का वादा किया था। प्रदेश में कुल 14.73 लाख ग्रामीण नलकूप हैं, जिसमे 5188 शहरी नलकूप हैं। इन सभी के बिजली के बिल को सरकार ने माफ करने का फैसला लिया है। इससे किसानों की आय को दोगुना करने में मदद मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग